लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में स्कूली ड्रेस, गले में आई-कार्ड और कंधे पर बस्ता डाले विधान सभा पहुंचे विधायक, जानिए क्यों

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2023 15:21 IST

पुडुचेरी में विपक्ष के डीएमके विधायक शुक्रवार को स्कूली ड्रेस में विधान सभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। इनके गले में आई कार्ड था और पीठ पर स्कूल बैग लदा हुआ था।

Open in App

पुडुचेरी: पुडुचेरी में विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के विधायकों ने शुक्रवार को उस समय सभी को चौंका दिया जब वे स्कूल यूनिफॉर्म में विधानसभा पहुंचे। इनके गले में आई कार्ड था और पीठ पर स्कूल बैग लदा हुआ था। यही नहीं , विधायकों ने विधानसभा पहुंचने के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया। ये सभी देखने में किसी स्कूल के छात्र जैसे लग रहे थे। 15वीं पुडुचेरी विधानसभा का तीसरा सत्र सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ।

विपक्ष के नेता आर शिवा के नेतृत्व में सरकारी स्कूल की ड्रेस पहने डीएमके के ये सभी छह विधायक विधानसभा पहुंचे थे। विपक्ष के नेता शिवा ने दावा किया कि सरकार ने पिछले दो वर्षों से स्कूली छात्रों को साइकिल, ड्रेस या लैपटॉप जैसी चीजें प्रदान नहीं की हैं। इसी के विरोध में वे स्कूल ड्रेस में सदन पहुंचे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार शिवा ने कहा, 'स्कूली शिक्षा विभाग बदहाल है। लगभग 800 स्कूल हैं और उनमें से 35 प्रतिशत से अधिक में उचित शिक्षक नहीं हैं। सरकार ने छात्रों को मुफ्त नोटबुक, लैपटॉप, साइकिल या यूनिफॉर्म नहीं दी है। यहां तक ​​कि मेरिट स्कॉलरशिप भी छात्रों को नहीं दी गई। यहां कोई उचित बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है, छात्रों को रोजाना उचित भोजन भी नहीं मिलता है।'

पुडुचेरी विधानसभा 24 मिनट के बाद स्थगित

बता दें कि पुडुचेरी विधानसभा का सत्र शुक्रवार को शुरू होने के 24 मिनट बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन ने मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उनके कैबिनेट सहयोगियों द्वारा अपने-अपने विभागों के लिए मांगी गई वर्ष 2022-2023 की अतिरिक्त अनुदान की मांगों को पारित कर दिया। 

मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विनियोग विधेयक को भी पारित कर दिया गया। इससे पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष आर सेलवम ने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर आठ सितंबर 2022 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने महारानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत महारानी की स्मृति में सभी विधायकों ने दो मिनट का मौन रखा। 

श्रद्धांजलि के बाद विधायक दल के नेता आर शिवा के नेतृत्व में विपक्षी दल द्रमुक मुनेत्र कषगम (डीएमके) के सभी छह सदस्यों ने सरकार से पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक प्रस्ताव लाने का आग्रह किया।

टॅग्स :Puducherry Assemblydmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"