लाइव न्यूज़ :

डीएमके और माकपा ने अन्ना विवि में इंजीनियरिंग छात्रों पर भगवद् गीता के जरिये संस्कृत ‘थोपने’ के कदम की निंदा की

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:55 IST

अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति एम के सुरप्पा ने कहा कि पाठ्यक्रम स्नातक के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है और वे अपनी पसंद के पाठ्यक्रम का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस कदम का विरोध करते हुए द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से हस्तक्षेप करने की मांग की।राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित अन्ना विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

द्रमुक (डीएमके) और वाम दल ने प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय अन्ना विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए अपने पाठ्यक्रम में दर्शनशास्त्र को शामिल करने का विरोध करते हुए कहा कि यह संस्कृत को ‘‘थोपने’’ जैसा है। बहरहाल, राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय ने कहा कि कोई भी पाठ्यक्रम अनिवार्य नहीं है और उसने संस्कृत को ‘‘थोपने’’ की किसी भी कोशिश से इनकार किया। 

अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति एम के सुरप्पा ने कहा कि पाठ्यक्रम स्नातक के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है और वे अपनी पसंद के पाठ्यक्रम का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र हैं। इससे पहले, मीडिया के एक वर्ग ने बताया कि अन्ना विश्वविद्यालय का इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गिंडी और अन्य परिसरों में अपने पाठ्यक्रम में दर्शनशास्त्र और भगवद् गीता को शामिल करने का इरादा है। 

इस कदम का विरोध करते हुए द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से हस्तक्षेप करने की मांग की जो इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। स्टालिन ने एक ट्वीट किया, ‘‘अन्ना विश्वविद्यालय के सीईजी परिसर में दर्शनशास्त्र को अनिवार्य बनाकर संस्कृत थोपने की कोशिश निंदनीय है।’’ माकपा की प्रदेश इकाई ने भी इस कदम की आलोचना की। माकपा की राज्य इकाई के सचिव के. बालकृष्णन ने कहा कि यह बहुत निंदनीय है कि इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में दर्शनशास्त्र और भगवद् गीता को शामिल किया गया।

टॅग्स :डीएमकेसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए