लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:04 IST

Open in App

तमिलनाडु विधानसभा ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन को उनकी 50 साल की विधायी सेवा के लिए सोमवार को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दुरईमुरुगन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘ मेरे पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि और दिवंगत के अनबाझगन की गैर-मौजूदगी में दुरईमुरुगन ही मेरा मार्गदर्शन करते हैं।’’ राजनीतिक विचारधारा को दरकिनार करते हुए सभी दलों के नेताओं ने दुरईमुरुगन को बधाई दी और उनकी प्रशंसा भी की। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ओ पनीरसेल्वम, भारतीय जनता पार्टी के नेता नयनार नागेन्द्रन और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी द्रमुक नेता की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। दुरईमुरुगन 1971 से लगातार 10 बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं, जिसमें से आठ बार वह वेल्लोर जिले की कटपड़ी विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं। स्टालिन ने कहा, ‘‘ उन्हें जो भी विभाग दिया गया, उन्होंने उस जगह अपनी छाप छोड़ी। उन्हें जो भी विभाग दिया जाता है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करते हैं। उन्हें आज भी तमिलनाडु की सभी नदियों के नाम याद हैं। ’’ वह लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने दुरईमुरुगन की कुशाग्र बुद्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि कावेरी नदी जल समझौते के बारे में उन्हें 1925 से लेकर प्रत्येक जानकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी