लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगी कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:04 IST

Open in App

चेन्नई, 25 फरवरी तमिलनाडु में विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने राज्य विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर अपने सहयोगी दल कांग्रेस के साथ बृहस्पतिवार को बातचीत की। राज्य विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जानी अभी बाकी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तमिलनाडु प्रभारी दिनेश गुंडु राव उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे जो द्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत करने के लिए यहां पहुंची थी।

द्रमुक का प्रतिनिधित्व उसके नेताओं द्वारा किया गया जिसमें महासचिव दुरईमुरुगन, तुतूकुडी सांसद कनिमोई और टी आर लालू शामिल थे।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरि इस बातचीत में हिस्सा लिया। उन्होंने बाद में संवाददताओं से कहा, ‘‘चर्चा अच्छी थी। दोनों पक्षों ने विचारों का आदान-प्रदान किया और यह तय किया गया कि हम अपनी अपनी पार्टियों में बातचीत करने के बाद फिर से मिलेंगे।’’

एक सवाल के जवाब में अलागिरि ने कहा, ‘‘हमने (विधानसभा चुनाव में लड़े जाने वाली सीटों की) संख्या पर चर्चा नहीं की है। हमने अपने विचार व्यक्त किए और उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।’’

31, अक्टूबर 2020 कृषि प्रभार संभालने वाले आर दोरईकन्नू के निधन के बाद 234 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक सदस्यों की संख्या 125 से कम होकर अध्यक्ष सहित 124 हो गई है।

पिछले वर्ष के पी पी सामी, एस कतावरयण और जे अनबाझगन की मृत्यु के कारण द्रमुक के सदस्यों की संख्या भी 100 से कम होकर 97 हो गई है।

कांग्रेस के सदन में सात विधायक हैं, साथ ही सदन में एक निर्दलीय और आईयूएमएल का एक सदस्य भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए