लाइव न्यूज़ :

द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने विजयन और ममता को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:03 IST

Open in App

चेन्नई, दो मई द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने-अपने राज्यों के विधानसभा चुनाव में माकपा और तृणमूल कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए बधाई दी।

स्टालिन ने ट्वीट में विजयन के ‘निर्णायक नेतृत्व’ की प्रशंसा की।

स्टालिन जिनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बढ़त बनाए हुए ने भरोसा जताया कि ममता बनर्जी अपने राज्य को विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर ले जाने में नेतृत्व करेंगी।

बता दें कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रहे मतगणना में द्रमुक रुझानों के मुताबिक सरकार बनाने की स्थिति में है।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘द्रमुक की तरफ से मैं कॉमरेड पिनराई विजयन को उनकी पार्टी को केरल विधानसभा चुनाव में जीत की ओर ले जाने के लिए बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके नपे-तुले कदम और निर्णायक नेतृत्व केरल को महान ऊंचाई तक पहुंचाने में सहायक रहा और मैं उनके एक और सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।’’

द्रमुक प्रमुख ने ममता बनर्जी को भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी की लहर में मुझे कोई शक नहीं है कि दीदी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी और राज्य को विकास और समृद्धि की ओर ले जाने में नेतृत्व करेंगी। द्रमुक की ओर से मैं दीदी के एक और सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए