लाइव न्यूज़ :

नालंदा जहरीली शराब कांड पर सामने आया डीएम का बयान, कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी मृत्यु की पुष्टी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 14:02 IST

बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन करने से कथित तौर पर 5 लोगों की मृत्यु के मामले में ज़िलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि 3 लोगों की मृत्यु हुई है, 1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और 1-2 अन्य लोगों की बीमार होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले पर सामने आया ज़िलाधिकारी शशांक शुभंकर का बयान।डीएम बोले कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु की पुष्टी होगी।

नालंदा: बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मृत्यु के मामले में अब ज़िलाधिकारी शशांक शुभंकर का बयान सामने आया है। उनका कहना है, '3 लोगों की मृत्यु हुई है, 1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और 1-2 अन्य लोगों की बीमार होने की सूचना है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु की पुष्टी होगी क्योंकि किसी के घर से शराब की बोतल नहीं मिली है। पूरे ज़िले का बल यहां बुलाया गया है।'

बता दें कि हाल-फिलहाल में नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मृत्यु का मामला सामने आया था। खुद पीड़ित परिजनों ने दावा किया था कि पांच लोगों की मृत्यु जहरीली शराब के सेवन से हुई है। मगर अब इस मामले में नालंदा के शशांक शुभंकर का आधिकारिक बयान सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई थी जिसके बाद थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से जानकारी ली थी। 

बता दें कि बिहार में शराबबंदी एक अहम मुद्दा है। यहां शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब कांड से राज्य का पीछा नहीं छूटा है। ऐसे में एक बार फिर जहरीली शराब कांड सामने आया है। वैसे शराबबंदी के बाद ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से जहरीली शराब का सेवन करने से लोगों की मृत्यु हुई हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें जहरीली शराब का सेवन करने से या तो लोगों की मृत्यु हो गई या फिर कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।

टॅग्स :बिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए