लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल मामले में डीके शिवकुमार की सफाई, कथित वीडियो में दिख रही महिला से कभी नहीं मिला

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 मार्च कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि वह उस महिला से कभी नहीं मिले जो कथित सेक्स वीडियो में दिखाई दे रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली के शामिल होने के आरोप लग रहे हैं।

इस विवाद में उस समय नया मोड़ आया जब वायरल हुई ऑडियो क्लिप में महिला कथित रूप से उनका नाम लेकर बात करते हुए सुनाई दे रही है।

इस बीच, वीडियो में कथित रूप से दिखाई दे रही महिला ने चौथी बार वीडियो संदेश जारी कर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। महिला का दावा है कि वह परेशान महसूस कर रही है और आत्महत्या करना चाहती है।

महिला द्वारा शुक्रवार को दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री जरकीहोली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। इसके कुछ घंटे के बाद ही महिला और उसके परिवार के सदस्यों के बीच टेलीफोन पर की गई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ जिसमें कथित रूप से वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि वह शिवकुमार के घर उनसे मिलने जा रही है।

ऑडियो क्लिप सामने आने पर कार्नाटक भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मांग की कि कांग्रेस शिवकुमार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए।

शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हम सार्वजनिक जीवन में है, आप (मीडिया) जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। हम राजनेता भी मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करते हैं। उस महिला ने कहा कि वह मुझसे मिलने की कोशिश कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि रोजाना कम से कम 10 लोग उनके पास निजी समस्या को लेकर मिलते हैं, उस तरह संभव है महिला आई होगी लेकिन कभी उनसे नहीं मिली।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘अगर वह आज आती है तो मैं जानकारी लूंगा और तथ्यों को सत्यापित करूंगा।’’

दावा किया जा रहा है कि इस कथित ऑडियो क्लिप में बातचीत उसी रात (दो मार्च) की है और जब टेलीविजन चैनल पर सेक्स सीडी लीक हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए