लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी के विपक्षी बैठक के बयान पर बोले डीके शिवकुमार- "वो अगर भाजपा के खिलाफ लड़ने में रुचि रखते हैं तो..."

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2023 13:28 IST

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष ने कभी भी जेडीएस को अपना हिस्सा नहीं माना।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार ने कहा कि यदि वह वास्तव में भाजपा के खिलाफ लड़ने में रुचि रखते हैं, तो हम इस पर एजेंडे पर चर्चा करेंगे।पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में 15 दलों ने भाग लिया था।विपक्ष की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए अपनी रणनीति तैयार की जाएगी।

बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष ने कभी भी जेडीएस को अपना हिस्सा नहीं माना। इसलिए जेडीएस के किसी भी महागठबंधन की पार्टी होने का कोई सवाल ही नहीं है। शिवकुमार ने कहा कि यदि वह वास्तव में भाजपा के खिलाफ लड़ने में रुचि रखते हैं, तो हम इस पर एजेंडे पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि विपक्ष की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए अपनी रणनीति तैयार की जाएगी। 2024 के आम चुनावों के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम और संचार बिंदुओं का मसौदा तैयार करने के लिए एक उपसमिति गठित करने का प्रस्ताव है। मालूम हो, पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में 15 दलों ने भाग लिया था।

इस बार बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित कई नेता शामिल हो रहे हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बैठक के दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा एक संयुक्त घोषणापत्र जारी करने पर चर्चा होने और अधिकांश लोकसभा सीटों पर साझा विपक्षी उम्मीदवारों को खड़ा करने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम को रात्रिभोज से पहले चर्चा करके वार्ता के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

टॅग्स :DK ShivakumarHD Kumaraswamy
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB VS SRH: डिप्टी CM शिवकुमार ने कर्नाटक के विधायकों को दी बड़ी राहत, IPL के ओपनिंग मैच के लिए 2 फ्री टिकटों का किया ऐलान

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील