लाइव न्यूज़ :

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:32 IST

Open in App

जयपुर, छह अगस्त अजमेर शरीफ दरगाह के प्रमुख ने शुक्रवार को पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर पर हुए हालिया हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य इस्लाम की तालीम के खिलाफ है।

दरगाह के दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन अली खान ने कहा, 'पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर को पहुंचाई गई क्षति बेहद निंदनीय और अक्षम्य है। यह कृत्य इस्लाम की तालीम के खिलाफ है।”

खान ने कहा कि यह घटना एक घिनौना कृत्य है और इसे उन लोगों ने अंजाम दिया जो सांप्रदायिकता की पट्टी बंधे होने से अंधे हो गए हैं। वे इस्लाम के असली दुश्मन हैं।

उन्होंने पाकिस्तान सरकार से मंदिर की तुरंत मरम्मत कराने और दोषियों को दंडित करने की मांग की।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भोंग शहर में भीड़ ने बुधवार को एक हिंदू मंदिर पर हमला किया, मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया और उसके कुछ हिस्सों को जला दिया, जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्षतिग्रस्त मंदिर की मरम्मत कराने का वादा करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?