लाइव न्यूज़ :

दिवाली है, महंगाई चरम पर, व्यंग्य की बात नहीं, काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता, पीएम पर राहुल गांधी का वार

By शीलेष शर्मा | Updated: November 3, 2021 18:56 IST

राहुल गांधी और कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एक चार्ट जारी कर सरकार पर आरोप लगाया।किसान सभी सरकार की गलत नीतियों के शिकार हो रहे हैं।अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करो और जिंदियों को बचाओ। 

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि काश, इस सरकार के पास जनता के लिए संवेदनशील दिल होता। पीएम मोदी को दोस्त की चिंता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दीपावली है। महंगाई चरम पर है। यह व्यंग्य की बात नहीं है। काश, मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता।’’ राहुल गांधी और कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।

राहुल ने एक चार्ट जारी कर सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी गलत नीतियों के कारण व्यापारी हो अथवा किसान सभी सरकार की गलत नीतियों के शिकार हो रहे हैं, अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करो और जिंदियों को बचाओ। 

पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने उपचुनावों के परिणामों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा और कहा गैर भाजपा पार्टियों ने 7 सीटें जीती जिनमें केवल एक सीट भाजपा के क्रिप्टी सहयोगी वाई एस आर कांग्रेस ने जीती अन्य 6 सीटों पर भाजपा विरोधी पार्टियों ने जीत लीं।

इससे साफ़ है कि हवा किस दिशा में बह चली है। चिदंबरम ने बढ़ती महंगाई के लिये सीधे सीधे मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार की गलत नीतियों ने चुनाव परिणामों के ज़रिये आईना दिखाया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला करते हुये टिप्पणी की त्यौहार का समय है।

महंगाई से आमजन परेशान है। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने महंगाई कम करने की जगह गैस सिलेंडर ,पेट्रोल ,डीज़ल ,तेल ,सब्ज़ी के दाम आसमान पर पहुंचा दिये हैं। चुनाव के समय 1 -2 रुपया घटाकर जब जनता के बीच यह सरकार जायेगी, तब उसे करारा जबाव मिलेगा, जनता माफ नहीं करेगी।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीमुद्रास्फीतिइकॉनोमीपेट्रोल का भावडीजल का भावसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील