लाइव न्यूज़ :

पीएम का दीपावली तोहफा, मध्य प्रदेश के 4.5 लाख लाभार्थियों का 'गृह-प्रवेश' कराएंगे नरेंद्र मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2022 10:13 IST

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, इन ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री मोदी धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की सौगात देते हुए वर्चुअल गृह-प्रवेश करवायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवराज सिंह चौहान गृह-प्रवेश के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सतना से शामिल होंगेइन आवासों पर 35,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय हुआ हैयोजना में अब तक 48 लाख ग्रामीण आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 29 लाख आवास पूर्ण हो गये हैं

भोपालः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के साढ़े चार लाख लोगों को दीपावली का तोहफा देंगे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश के 4.5 लाख हितग्राहियों को डिजिटल माध्यम से ‘गृह-प्रवेश’ कराएंगे। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘प्रदेश के 4.5 लाख परिवारों का दीपावली के पहले अपने आवास का सपना साकार होने जा रहा है। इन ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री मोदी धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की सौगात देते हुए वर्चुअल गृह-प्रवेश करवायेंगे।’’

 शिवराज सिंह चौहान गृह-प्रवेश के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सतना से शामिल होंगे

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह-प्रवेश के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सतना से शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत अपराह्न तीन बजे होगी।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में न केवल आवास निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है, बल्कि निर्माण गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में योजना में अब तक 48 लाख ग्रामीण आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 29 लाख आवास पूर्ण हो गये हैं।

इन आवासों पर 35,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय हुआ है

उन्होंने बताया कि इन आवासों पर 35,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय हुआ है। विशेष परियोजना में गुना एवं श्योपुर जिलों में 18,342 आवास स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बजट में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष के बजट में 400 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में योजना पर अमल के लिए राज्य के लिये 10,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है जिसमें 6,000 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार और 4,000 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी। 

टॅग्स :Madhya PradeshNarendra ModiPradhan Mantri Awas Yojana Urban
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए