लाइव न्यूज़ :

मथुरा में दीपावली पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान समेत मंदिरों में कड़ी सुरक्षा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 08:00 IST

गोवर्धन और बरसाना आदि तीर्थस्थलों पर भी देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है इसलिए वहां भी सुरक्षा तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Open in App

मथुरा, 06 नवंबर:उत्तर प्रदेश के तीन अतिसंवेदनशील धर्मस्थलों में से एक मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले मंदिरों तथा तेलशोधक कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है. विशेष तौर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं उसके आसपास के दायरे में आने वाले सभी सार्वजनिक स्थलों पर बम निरोधक दस्ते और खुफिया तंत्र को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है. वैसे भी, हरियाणा तथा राजस्थान की सीमाएं लगी होने के कारण मथुरा जनपद अपराध की दृष्टि से भी अति संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में आता है. इसलिए राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे तथा जनपद में प्रवेश के सभी मार्गों पर सघन जांच की जा रही है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, दीपावली पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर सहित वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी, इस्कॉन, प्रेम मंदिर आदि भीड़ वाले स्थानों की चौकसी बढ़ा दी गई है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम (बीडीडीएस) को तैनात कर दिया गया है. संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के अलावा होटल, गेस्टहाउस, धर्मशालाओं में अज्ञात एवं संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है. एसएसपी ने बताया,चूंकि अब गोवर्धन और बरसाना आदि तीर्थस्थलों पर भी देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है इसलिए वहां भी सुरक्षा तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. मथुरा के तेलशोधक कारखाने की सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की है परंतु, जिला स्तर पर उससे भी पुलिस के साथ तालमेल बनाकर रखा गया है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील