लाइव न्यूज़ :

इस्तीफे की अटकलों पर दिव्या स्पंदना ने तोड़ी चुप्पी, नहीं छोड़ा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का पद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2018 18:20 IST

दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के बारे में खबरें आ रही थीं कि उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है

Open in App

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर:कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने अपने पद से इस्तीफा देने की खबर आज (बुधवार) जोरों पर रही। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रभारी राम्या ने उनके बारे में आ रही खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। 

टाइम्स की खबर के अनुसार दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के बारे में खबरें आ रही थीं कि उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है इन खबरों को राम्या ने अफवाह बताते हुए सिरे से खारिज किया है और कहा है कि वह अब भी पार्टी के साथ हैं। दिव्या ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि वह इस समय छुट्टी पर हैं और गुरुवार को दोबारा ऑफिस ज्वाइन करेंगी। वहीं, खबरों में था कि दिव्या ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से दफ्तर नहीं गई हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की आंतरकि कलह को इस इस्तीफे की वजह मानी जा रही है। 

दिव्या ने अपने ट्विटर बायो से भी सोशल मीडिया, AICC को हटा लिया है। इसके बाद से इस खबरों की हवा मिली है।  दिव्या के इस्तीफे की खबर फैली, उन्होंने फिर से अपने ट्विटर बायो को अपडेट किया। अपने ट्विटर में उन्होंने फिर लिखा- अभी वह कांग्रेस की सोशल मीडिया को संभाल रही हैं और इसे वह इन्जॉए कर रही हैं। 

टॅग्स :दिव्या स्पंदना राम्याकांग्रेससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर