लाइव न्यूज़ :

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के चलते ध्यान भंग होना दुर्घटना का शीर्ष कारण: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से सबसे अधिक ध्यान भंग होता है। यह बात फोर्ड कार्टेसी सर्वेक्षण में सामने आयी है। सर्वेक्षण में शामिल प्रमुख मेट्रो शहरों के उत्तरदाताओं में से 97 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसे देश में दुर्घटना का शीर्ष कारण माना।

सर्वेक्षण से यह भी बात सामने आयी कि भारतीय सड़कों का उपयोग करने वालों में यातायात नियमों के बारे में जागरूकता की कमी है। सर्वेक्षण में यह भी पता चला कि ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षाओं से संबंधित सवाल पूछे जाने पर मात्र छह प्रतिशत उत्तरदाताओं ने 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

वाहन निर्माता ‘फोर्ड इंडिया’ ने एक बयान में कहा कि फोर्ड कार्टेसी सर्वेक्षण का तीसरा संस्करण आदर्श सड़क व्यवहार के लिए अंतर्निहित बाधाएं भी सामने लाया है और इसने सुरक्षित सड़क इस्तेमाल के लिए एक व्यापक और समग्र सड़क सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है।

सर्वेक्षण के तहत छह मेट्रो शहरों- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद- में वर्ष 2020 के दूसरे हिस्से में कुल 1,561 साक्षात्कार लिये गए। इसमें यह भी पाया गया कि छह शहरों में कोलकाता और चेन्नई में सबसे आदर्श सड़क उपयोगकर्ता हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार मोबाइल फोन एक वास्तव में ध्यान भंग करने वाला है। इसमें कहा गया है कि 3 में से 1 उत्तरदाता का मानना था कि उनके शहर में यातायात की स्थिति बेहद खराब से अत्यंत खराब होती है, 97 प्रतिशत लोगों का मनना है कि मोबाइल फोन के उपयोग के कारण 'वाहन चलाते समय ध्यान भंग होता है और 81 प्रतिशत सोचते हैं कि 'आक्रामक ड्राइविंग' देश में दुर्घटनाओं का शीर्ष कारण है।

औसतन, लगभग आधे यात्रियों ने आदर्श व्यवहार प्रदर्शन नहीं करना स्वीकार किया जिसमें अनुपालन, सावधानी और करुणा का पालन करना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?