लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों में असंतोष: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: December 26, 2019 05:21 IST

मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि अगर पानी की गुणवत्ता को लेकर कोई मुद्दा है तो प्रधानमंत्री को वास्तविक स्थानों के बारे में बताना चाहिए । मोहनिया ने कहा कि हालिया अभियान के दौरान दिल्ली जल बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी से पानी के 4200 से ज्यादा नमूने जुटाए और इनमें से 98 प्रतिशत से ज्यादा पीने योग्य पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि पिछले महीने ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की जांच में यह बात सामने आई कि राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल सुरक्षित नहीं है।दिल्ली सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया था । 

आप सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में 'गंदे' पेयजल के मुद्दे पर लोगों में असंतोष है और यह चिंता का विषय बना हुआ है । अटल जल योजना की शुरूआत करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपने इन दिनों दिल्ली में देखा होगा कि पानी को लेकर कितनी जागरूकता है और (गुणवत्ता को लेकर) असंतोष भी। हर तरफ इस बात की चिंता है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और पीने का पानी गंदा है। यह चिंता का विषय है।’’

पिछले दिनों भी प्रधानमंत्री ने दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा था। दिल्ली में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मोदी ने रविवार को रैली में कहा था कि दिल्ली सरकार शहर की सबसे बड़ी समस्या को लेकर आंखें मूंदे हुए है। यह है पेयजल की समस्या। मोदी ने कहा था, ‘‘हकीकत है कि देश में दिल्ली में सबसे ज्यादा वाटर प्यूरीफायर बिकते हैं। जो लोग वाटर प्यूरीफायर नहीं खरीद सकते वो बोतलबंद पानी खरीदते हैं।’’

मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि अगर पानी की गुणवत्ता को लेकर कोई मुद्दा है तो प्रधानमंत्री को वास्तविक स्थानों के बारे में बताना चाहिए । मोहनिया ने कहा कि हालिया अभियान के दौरान दिल्ली जल बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी से पानी के 4200 से ज्यादा नमूने जुटाए और इनमें से 98 प्रतिशत से ज्यादा पीने योग्य पाए गए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि पानी की गुणवत्ता के संबंध में कोई मुद्दा है तो वह हमें वास्तविक स्थानों के बारे में बता सकते हैं, हम इसका समाधान करेंगे। ’’

गौरतलब है कि पिछले महीने ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की जांच में यह बात सामने आई कि राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल सुरक्षित नहीं है। इसको लेकर उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान और दिल्ली सरकार में आरोप प्रत्यारोप देखने को मिला था। दिल्ली सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया था । 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप