लाइव न्यूज़ :

राजकोट शाही परिवार में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद, एक सदस्य ने किया अदालत का रुख

By भाषा | Updated: August 25, 2021 15:05 IST

Open in App

गुजरात में राजकोट के शाही परिवार में अरबों रुपये की पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है और परिवार के एक सदस्य ने अदालत का रुख किया है।गुजरात में 400 साल पुरानी तत्कालीन रियासत राजकोट के 17वें राजा मांधाता सिंह जडेजा की बहन अम्बालिका देवी ने मोचन पत्र (रिलीज़ डीड- संपत्ति पर पूर्व के दावों को खारिज करने वाला कानूनी पत्र) और अपने पिता मनोहर सिंह जडेजा की वसीयत के खिलाफ शहर की एक दीवानी अदालत में मुकदमा दायर किया है।उनके वकील केतन सिंधावा ने बुधवार को बताया कि उन्होंने मोचन पत्र को चुनौती दी है जो कहती है कि पुश्तैनी संपत्ति में उन्होंने अपने अधिकार को त्याग दिया है। वकील के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के झांसी में रहने वाली देवी ने दावा किया है कि उनके भाई मांधाता सिंह जडेजा ने 2019 में उन्हें “अंधेरे में रखकर और आधी-अधूरी जानकारी देकर’ इस मोचन पत्र पर हस्ताक्षर कराए थे। उस समय वह अपने पिता के निधन के बाद राजकोट आई थीं।सिंधावा के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता की 2013 की वसीयत को भी चुनौती दी है जिसे उनके भाई ने राजस्व रिकॉर्ड में ‘म्यूटेशन’ (स्थानांतरण या प्रविष्टि के शीर्षक में बदलाव) के लिए उप जिलाधिकारी के समक्ष पेश किया था और उन्होंने इस मोचन पत्र को रद्द करने की अदालत से मांग की है। राजकोट के उपजिलाधिकारी चरण सिंह गोहिल ने देवी की आपत्ति के आधार पर मंगलवार को ‘म्यूटेशन’ प्रविष्टि को खारिज कर दिया है। बहरहाल, मांधाता सिंह जडेजा के वकील नीरव दोशी ने दावा किया कि उनके मुवक्किल की बहन को वसीयत के मुताबिक 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं जो उन्होंने अपने पति और दो बेटों की मौजूदगी में स्वीकार किए हैं। दोशी के मुताबिक, देवी ने एक पंजीकृत मोचन पत्र पर हस्ताक्षर किए थे कि पुश्तैनी संपत्ति पर उनका कोई हक नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि 2019 में हस्ताक्षर किए गए मोचन पत्र में उनके पति और दो बेटे गवाह हैं। मांधाता सिंह जडेजा विरासती होटलों की श्रृंखला चलाते हैं। मनोहर सिंह जडेजा कांग्रेस से पांच बार विधायक रहे थे और राज्य के वित्त मंत्री भी रहे थे। उनका 2018 में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील