लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाल गर्म तेल

By भाषा | Updated: June 26, 2021 13:10 IST

Open in App

मथुरा, 26 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है।

रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है। हाजरा से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए