लाइव न्यूज़ :

द्रमुक और कांग्रेस के ‘भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति’ को खारिज करें: नड्डा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:56 IST

Open in App

टीटाकुडी (तमिलनाडु), 26 मार्च तमिलनाडु में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को द्रमुक और उसकी मुख्य सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘वंशवाद की राजनीति’ करने के लिए दोनों पार्टियों की निंदा की।

यहां एक रैली में उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य को आगे ले जाने के लिए अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मोदी की विकास की पहल को आगे बढ़ाना चाहिए और द्रमुक तथा कांग्रेस की ‘वंशवाद’ की राजनीति को खारिज करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर से केरल और गुजरात से पूर्वोत्तर राज्यों तक सिर्फ भाजपा ही ‘विकास’ को बढ़ावा देने वाली पार्टी है जबकि बाकी अन्य पार्टियां पारिवारिक पार्टियां बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ‘ 2 जी, 3 जी और 4 जी’ है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें वंशवाद की राजनीति को खारिज करके तमिलनाडु में वास्तविक लोकतंत्र को फलता-फूलता देखना है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2 जी मारन परिवार (द्रमुक) की दो पीढ़ियों के भ्रष्टाचार को दर्शाता है, 3जी द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन के परिवार की तीन पीढ़ियां तथा 4 जी कांग्रेस-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों के भ्रष्टाचार का द्योतक है। ऊपर से नीचे तक सभी भ्रष्टाचार और घोटाले में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान तत्कालीन मंत्री जयराम रमेश ‘जलीकट्टू’ के खिलाफ अधिसूचना लेकर आए और द्रमुक मूकदर्शक बनी रही। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्पष्ट तौर पर समर्थन किया और उनके दखल की वजह से ही जलीकट्टू को अनुमति मिल पाई। वह इस संबंध में तमिलनाडु सरकार के एक अध्यादेश का हवाला देते हुए दावा कर रहे थे।

कुछ दिन पहले ही अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘वास्तविक जलीकट्टू हीरो’ करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए