लाइव न्यूज़ :

जी-20 समिट में आने वाले मेहमानों को परोसे जाएंगे मोटे अनाज से बने व्यंजन, जानिए और क्या होगा खास

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 30, 2023 20:30 IST

राजधानी दिल्ली में इस सम्मेलन के लिए तमाम तैयारियों तो ही रही हैं, साथ ही मेहमानों के खाने का खास इंतजाम किया जा रहा है। इस समिट में हिस्सा लेने वाले मेहमानों को मोटे अनाज से बने व्यंजन और क्षेत्रिय भोजन परोसा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होगी जी 20 समिट दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजनायिक इकट्ठा होंगेमेहमानों को परोसे जाएंगे खास तरह के बनाए गए व्यंजन

नई दिल्ली: दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी 20 समिट के लिए  दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजनायिक इकट्ठा होंगे। सरकार लंबे समय से इसके लिए तैयारी कर रही है।  जी 20 समिट भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। जी20 का थीम है 'वसुधैव कुटुम्बकम', यानी 'एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य'। राजधानी दिल्ली में इस सम्मेलन के लिए तमाम तैयारियों तो ही रही हैं, साथ ही मेहमानों के खाने का खास इंतजाम किया जा रहा है। इस समिट में हिस्सा लेने वाले मेहमानों को मोटे अनाज से बने व्यंजन और क्षेत्रिय भोजन परोसा जाएगा। 

विशेष सचिव और भारत के जी20 सचिवालय के संचालन और लॉजिस्टिक्स प्रमुख मुक्तेश परदेशी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, "भारत सरकार की ओर से, हम कन्वेंशन सेंटर में भोजन उपलब्ध कराएंगे..विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे लेकिन मेनू में बाजरा को प्रमुख स्थान मिलेगा... शेफ विभिन्न प्रकार के क्षेत्रीय व्यंजन विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं..कुल मिलाकर भाव यह है कि हमें भारत के स्ट्रीट फूड, मोटे अनाजों से परिचित होना चाहिए और प्रतिनिधियों को भारत के विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों का भी अनुभव लेना चाहिए।" 

उन्होंने आगे बताया, "9 सितंबर को एक गाला डिनर होगा। हमारे यहां 'क्राफ्ट बाजार' होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के शिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा, जो एक प्रदर्शनी और खरीदारी के अनुभव के रूप में खुला रहेगा। हमारा दोहरा एजेंडा है, हम भारतीय संस्कृति, शिल्प और व्यंजन का प्रदर्शन करेंगे। हम डिजिटल क्षेत्र में प्रगति का भी प्रदर्शन करने जा रहे हैं। हम भारत का आधुनिक चेहरा प्रदर्शित करना चाहते हैं।"

बता दें कि राजधानी दिल्ली में इस सम्मेलन के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के कारण दिल्ली में 3 दिन का लॉकडाउन लगेगा। ऐसे में एक बार फिर से आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 29 अगस्त से 12 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। अगर इन तीन दिन में किसी को एयरपोर्ट जाना है तो मेट्रो का इस्तेमाल करना होगा।

टॅग्स :जी20New Delhiनरेंद्र मोदीजो बाइडनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?