लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे के बाद राम मंदिर बनवाने को लेकर मंथन शुरू

By IANS | Updated: February 27, 2018 20:24 IST

एक सवाल के जवाब में श्रीमहंत धर्मदास ने कहा कि मथुरा की होली देव होली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आयोजन में शामिल होने से इसकी भव्यता में बढ़ोतरी हुई है।

Open in App

मथुरा, 27 फरवरीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे के बाद अब वहां राम मंदिर निर्माण को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ की अध्यक्षता में देश भर के वरिष्ठ धर्माचार्यों और साधु-संतों ने मंगलवार को दो दिवसीय गोष्ठी कर श्रीरामजन्मभूमि विवाद पर गहन मंत्रणा की। गोष्ठी में चर्चा के दौरान निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत और श्रीरामजन्मभूमि विवाद के प्रमुख पक्षकार धर्मदास महाराज ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। 

उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय में मामले की 14 मार्च से सुनवाई है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भावनाओं पर नहीं, बल्कि सबूतों के आधार पर फैसला करेगी। श्रीमहंत धर्मदास जी महाराज ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि की जमीन राम लला के ही नाम है। उनके पास इसके पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं। ऐसे में श्रीरामजन्मभूमि का विवाद जल्द ही निपट जाएगा। इसके बाद ही वहां मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। 

एक सवाल के जवाब में श्रीमहंत धर्मदास ने कहा कि मथुरा की होली देव होली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आयोजन में शामिल होने से इसकी भव्यता में बढ़ोतरी हुई है। अयोध्या में दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री की रही उपस्थिति को भी श्रीमहंत ने खूब सराहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सनातन धर्म को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे प्रदेश में पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए सभी संत एकमत हैं। दो दिवसीय गोष्ठी में सकारात्मक विचार आए हैं। जल्द ही संतों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके इस संबंध में उन सब को भी अवगत कराएगा। 

उन्होंने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से देश के सनातनधर्मियों के बीच आशा की एक नई किरण जगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मंदिर निर्माण की सारी मुश्किलें शीघ्र ही दूर होंगी।

टॅग्स :राम मंदिरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील