लाइव न्यूज़ :

प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों पर वृत्तचित्र का प्रसारण डिस्कवरी पर शुरू हुआ

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:19 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों की भूमिका को प्रदर्शित करने वाले एक वृत्तचित्र “इंडिया: द फॉरगॉटेन आर्मी” का प्रसारण डिस्कवरी प्लस पर शुरू हो गया है।

डिस्कवरी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

राणा टी एस छिना की पुस्तक “वर्ल्ड वार सिख: मेमोयर्स ऑफ एन इंडियन कैवेलरीमैन 1913-45” पर आधारित फिल्म में उन भारतीय सैनिकों के साहस का चित्रण है जिन्हें प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सुदूर क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में रहने और लड़ने के लिए भेजा जाता था।

डिस्कवरी की ओर से जारी किये गए एक वक्तव्य के अनुसार इस वृत्तचित्र में नेता और लेखक शशि थरूर, इंग्लैंड के सैन्य इतिहासकार टोनी मकक्लेनघन और किंग्स कालेज लंदन में अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर डॉ शांतनु दास जैसे विशेषज्ञ अपनी राय से दर्शकों को अवगत कराएंगे।

वृत्तचित्र में उन भारतीय सैनिकों के पत्रों का भी उल्लेख किया जाएगा जो उन्होंने सौ वर्ष से भी पहले अपने परिजनों को लिखे थे।

इन पत्रों में उन परिस्थितियों का विवरण है जिनसे गुजर कर भारतीय सैनिकों ने दुश्मन से लोहा लिया था।

थरूर ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध की कहानियों में भारतीय सैनिकों की भूमिका को कम कर के दिखाया जाता है या उनका कोई उल्लेख ही नहीं किया जाता।

थरूर ने कहा, “वह सैनिक हीरो थे। अज्ञात स्थानों पर रणभूमि में भेजे गए थे और वहां का मौसम ऐसा होता था जो उन्होंने कभी नहीं देखा था और न ही वह उसके लिए तैयार थे। वह उन दुश्मनों से लड़ते थे जिनके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं होता था। वह प्रतिदिन अपने जीवन को दांव पर लगाते थे।”

उन्होंने कहा, “युद्ध समाप्त होने के बाद उन्हें भुला दिया जाना ही उनकी नियति थी। जिन ब्रिटिश के लिए वह लड़े उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। उन्हें अपने देश द्वारा ही भुला दिया गया क्योंकि वे एक औपनिवेशिक युद्ध लड़ रहे थे। इतिहास ने उन्हें अनाथ छोड़ दिया। यह फिल्म उनके सम्मान में एक मूल्यवान कृति है।”

डिस्कवरी में डिजिटल (दक्षिण एशिया) के बिजनेस प्रमुख आइजेक जॉन ने कहा कि “इंडिया: द फॉरगॉटेन आर्मी” साहस और भारतीय सैनिकों के बलिदान पर प्रकाश डालेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए