लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गांव में स्कूल बस छूटने से निराश छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: November 23, 2021 11:07 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), 23 नवंबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में अपनी स्कूल बस छूटने से व्यथित कक्षा 9वीं के छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी के समीपस्थ ग्राम आमडोह में सोमवार को घटी।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने मंगलवार को बताया, ‘‘14 साल का राहुल सरदार कक्षा 9वीं का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा, लेकिन उसकी बस छूट गई। वह रोते हुए घर आया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

उन्होंने कहा कि राहुल के चाचा कनिक सरदार के अनुसार राहुल रोजाना स्कूल जाता था, वह कभी स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहता था। बस छूटने के कारण स्कूल न जा पाने से वह बहुत दुखी था और इसी कारण उसने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

कनिक सरदार ने कहा, ‘‘राहुल पढ़ाई में इतना होशियार था कि उसे हर विषय में पूरे अंक मिलते थे। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन अत्यधिक थी। वह प्रतिदिन स्कूल जाता था लेकिन सोमवार को स्कूल बस छूट जाने के कारण वह अवसाद में आ गया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण