लाइव न्यूज़ :

दिव्यांग लड़की ने कोरोना राहत कोष के लिए दी 10 महीने की पेंशन, दूसरों से भी की कर्तव्य पालन करने की अपील

By भाषा | Updated: April 27, 2020 19:07 IST

उत्तर प्रदेश की ए दिव्यांग लड़की ने अपनी 10 महीने की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है और दूसरों से भी कर्तव्य पालन की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने कहा कि आज मुझे सौभाग्य मिला है कि इस विपदा की घड़ी में, मैं अपने कर्तव्य का निर्वाह कर पाई। दिव्यांग लड़की ने लोगों से कहा कि सबको अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए, क्योंकि हमारा भी देश के प्रति कुछ कर्तव्य है।

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट में जहां हर तरफ से मदद के हाथ बढ़ रहे हैं, वहीं एक दिव्यांग लड़की ने बड़ा जज्बा दिखाते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी दस महीने की पेंशन दान कर दी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए वीडियो साझा किया, जिसमें सबीना सैफी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दस महीने की पांच हजार रुपये पेंशन देते हुए देश और प्रदेशवासियों से कर्तव्य पालन की अपील करती भी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में भारतीय स्टेट बैंक की सआदतगंज शाखा के प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार राम कह रहे हैं, ''आज दिनांक 27 अप्रैल 2020 को दिव्यांग सबीना सैफी, जो अति गरीब हैं, अपनी दस महीने की पेंशन 5000 रुपये मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दान दे रही हैं, जो सराहनीय है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।''

वीडियो में सबीना कहती हैं, ''समस्त भारतवासियों और प्रदेशवासियों को कुमारी सबीना का नमस्कार। आज मुझे सौभाग्य मिला है कि इस विपदा की घड़ी में, मैं अपने कर्तव्य का निर्वाह कर पाई। सबको अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए, क्योंकि हमारा भी देश के प्रति कुछ कर्तव्य है।''

सबीना देख नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ लेना नहीं, बल्कि देना भी है और सबसे पहले वह वीरेन्द्र कुमार राम को धन्यवाद करती हैं क्योंकि उन्हें बाहर जाने में दिक्कत आ रही थी इसलिए राम स्वयं उनके घर आ गए। सबीना ने कहा कि ये कार्य सबको करना चहिए। विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोग भी आगे आएं।

उन्होंने कहा, “जिसकी जो क्षमता है... जरूरी नहीं कि पांच हजार रुपये दान करें या पांच सौ रुपये ... ये कुछ नहीं होता है । भावना की बात होती है।” उन्होंने कहा, ''अपनी क्षमता के अनुसार आप जो भी कर सकते हैं, इस विपत्ति की घड़ी में अवश्य करिए। करके देखिए, अच्छा लगता है।'' सबीना ने शाखा प्रबंधक को अपने सहयोगी आकाश शर्मा की ओर से भी 500 रुपये की राशि प्रदान की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार