लाइव न्यूज़ :

Director General of Border Security Force: आखिर क्यों बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल और उप विशेष महानिदेशक खुरानिया को वापस राज्य कैडर भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 11:57 IST

Director General of Border Security Force bsf: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में कहा गया कि उन्हें ‘‘तत्काल प्रभाव से समय से पहले’’ वापस भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन अग्रवाल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)-1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं खुरानिया 1990 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। खुरानिया को ओडिशा में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया जा सकता है।

Director General of Border Security Force bsf: केंद्र ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख और अर्धसैनिक बल के एक अन्य शीर्ष अधिकारी को हटा दिया। सरकारी आदेश के मुताबिक, बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) नितिन अग्रवाल और उप विशेष महानिदेशक (पश्चिम) वाई बी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से उनके संबंधित राज्य कैडर में वापस भेज दिया गया। बीएसएफ जम्मू क्षेत्र सहित संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा की रक्षा करता है और हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों में 28 लोगों की जान जाने की पृष्ठभूमि में इन दोनों शीर्ष अधिकारियों को हटाने का फैसला सामने आया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में कहा गया कि उन्हें ‘‘तत्काल प्रभाव से समय से पहले’’ वापस भेजा जा रहा है। अग्रवाल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)-1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं जबकि खुरानिया 1990 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। खुरानिया को ओडिशा में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया जा सकता है।

जहां भारतीय जनता पार्टी की नयी सरकार ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। अग्रवाल ने पिछले साल जून में सीमा सुरक्षा बल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था और उन्हें जुलाई, 2026 में सेवानिवृत्त होना था। इस बीच, एक अलग आदेश में एसीसी ने 1989 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में एसडीजी के पद पर नियुक्त किया।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीरपाकिस्तानकेरलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर