लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय में मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई आंशिक रूप से बहाल

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:52 IST

Open in App

कोविड-19 की वजह से मार्च 2020 से ही डिजिटल माध्यम से मुकदमों को सुन रहे दिल्ली उच्च न्यायालय ने करीब पांच महीने के बाद मंगलवार को आंशिक रूप से मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू की। दिल्ली उच्च न्यायालय में इस समय दो खंडपीठ और 10 एकल पीठ मामलों की प्रत्यक्ष (फिजिकल हियरिंग) सुनवाई कर रहे हैं जबकि बाकी पीठ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यमों की सुनवाई कर रहे हैं। मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई कर रहे अधिकतर न्यायाधीश पक्षकारों के अनुरोध पर हाइब्रिड (आमने-सामने के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंस का विकल्प भी) या वीडियो कांफ्रेंस से भी सुनवाई कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की वजह से मार्च 2020 से ही उच्च न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंस से मामलों की सुनवाई हो रही है। हालांकि, कुछ पीठ बारी-बारी से प्रत्यक्ष सुनवाई भी कर रही हैं। उच्च न्यायालय ने इस साल 15 मार्च से मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई बहाल कर दी थी परंतु कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर आठ अप्रैल को फैसला किया कि वह नौ अप्रैल से मामलों को डिजिटल माध्यम से ही सुनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर