लाइव न्यूज़ :

रोडवेज बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत, सात लोग घायल

By भाषा | Updated: January 24, 2021 11:02 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 24 जनवरी  जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ के पास रविवार सुबह एक रोडवेज बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रैपुरा थाना के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएसआई) शिवकुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ के पास रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रयागराज से कर्वी आ रही राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की बस और कर्वी से प्रयागराज जा रहे ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में ट्रक के चालक और बस के परिचालक की हालत चिंताजनक है।

यादव ने बताया कि घायलों में सड़क किनारे गोबर के उपले (कंडे) बना रही ग्रामीण महिला भी शामिल है।  पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि घने कोहरे की वजह से दोनों वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए, जिससे यह हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?