लाइव न्यूज़ :

राजनयिक विक्रम कुमार दोरईस्‍वामी बनाए गए बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त, वर्तमान में दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में हैं कार्यरत

By सुमित राय | Updated: August 14, 2020 00:56 IST

अनुभवी राजनयिक विक्रम कुमार दोरईस्‍वामी को बांग्लादेश में नए उच्‍चायुक्‍त के रूप में नियुक्त किया गया है, जो रीवा गांगुली दास की जगह लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजनयिक विक्रम कुमार दोरईस्‍वामी को बांग्लादेश में नए उच्‍चायुक्‍त के रूप में नियुक्त किया गया है।1992 बैच के विक्रम कुमार दोरईस्वामी भारतीय फॉरेज सर्विस अफ‍सर हैं।

भारत सरकार ने अनुभवी राजनयिक विक्रम कुमार दोरईस्‍वामी को बांग्लादेश में नए उच्‍चायुक्‍त के रूप में नियुक्त किया है, जो ढाका में भारतीय दूत के रूप में तैनात रीवा गांगुली दास की जगह लेंगे। 1992 बैच के विक्रम कुमार दोरईस्वामी भारतीय फॉरेज सर्विस अफ‍सर हैं और अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं सम्‍मेलन मामलों के अतिरिक्त सचिव प्रभारी के तौर पर दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में काम कर रहे थे।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विक्रम कुमार दोरईस्वामी को बांग्लादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके जल्द ही ढाका में कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

कोरिया और उज्वेकिस्तान में रह चुके हैं तैनात

विक्रम कुमार दोरईस्वामी ने इससे पहले कोरिया गणराज्य में भारतीय राजदूत के रूप में कार्य किया और इसके बाद उज्बेकिस्तान में भी तैनात रहे हैं। सरकारी सेवा में आने से पहले, वह एक पत्रकार के रूप में काम करते थे।

उर्दू के अलावा चीनी और फ्रेंच भाषा भी जानते हैं

विक्रम कुमार दोरईस्वामी के पास दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है। दोरईस्वामी चीनी और उर्दू भाषा में बातचीत कर सकते हैं और फ्रेंच भाषा भी जानते हैं।

टॅग्स :इंडियाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण