लाइव न्यूज़ :

बीजेपी से टिकट मिलते ही निरहुआ ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज, कहा- 'हर यादव अखिलेश भक्‍त नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 4, 2019 04:54 IST

आजमगढ़ में यादव, मुस्लिम और दलित समुदाय की आबादी ज्यादा है। यह सभी सपा और बसपा के पारंपरिक वोटर माने जाते हैं। 2014 में इस सीट से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में उतरे थे और जीते थे।  

Open in App

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है।  टिकट मिलते ही निरहुआ सुर्खियों में आ गए हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में सपी अखिलेश यादव को बड़ा भाई बताते हुए निरहुआ ने सलाह दी कि वह सैफई संभालें, हम आजमगढ़ संभालेंगे।

 निरहुआ ने कहा, 'अखिलेश यादव मेरे बड़े भाई जैसे हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन लोग आपको सिर्फ इसलिए नहीं वोट देंगे कि आप एक यादव हैं, अगर आप यादव वाली छवि को लेकर चुनाव में आएंगे तो हार जाएंगे, क्योंकि हर यादव अखिलेश भक्‍त नहीं। यादव देशभक्त भी होते हैं। देश की जनता अब जातिगत राजनीति को छोड़कर अन्य मुद्दों पर सोच रही है।'

न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'आजमगढ़, गाजीपुर मैं यहां पला हूं, यहां के लोगों की परेशानियों को जानता हूं। मैंने कई फिल्मों की शूटिंग आजमगढ़ में की है। आजमगढ़ में मेरे सबसे ज्यादा सहयोगी है, जिसके कारण सबसे ज्यादा फिल्में यहीं बनाईं।'

आजमगढ़ में यादव, मुस्लिम और दलित समुदाय की आबादी ज्यादा है। यह सभी सपा और बसपा के पारंपरिक वोटर माने जाते हैं। 2014 में इस सीट से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में उतरे थे और जीते थे।  

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का परिचय 

 दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार अभिनेता, गायक, एंकर और निर्माता हैं। निरहुआ के नाम से फेसम दिनेश लाल यादव का जन्म 22 मार्च 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक भोजपुरी गायक के रूप में की थी। भोजपुरी गानों में सफलता के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की रूख किया और यहां भी सफलता हासिल की।

निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए और फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद निरहुआ ने कभी भी पीछे मुड़ के नहीं देखा और उन्हें यहां से उन्हें जुबली स्टार कहा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव साल 2012 में बिग बॉस 6 शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)अखिलेश यादवलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीआजमगढ़उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप