लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:59 IST

Open in App

मुंबई, दो मई दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें रविवार को ही छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी पत्नी और अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को यह जानकार दी।

बानो ने बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार दोपहर को उपनगर खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘डॉक्टरों की टीम ने सभी जांच की और साहब (कुमार) ठीक हैं। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।’’

अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया कि कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फारूकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। घबराने की कोई बात नहीं है। यह नियमित जांच है जो उनकी उम्र के कारण समय-समय पर करनी पड़ती है। वह ठीक हैं।’’

पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए