लाइव न्यूज़ :

अर्शदीप सिंह के समर्थन में सामने आए दिग्विजय सिंह, कहा- राजनीति और खेल से खिलवाड़ करने वाले राजनेताओं के खिलाफ

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 6, 2022 11:20 IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अर्शदीप के खिलाफ अभियान दुर्भावनापूर्ण है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारत-पाक के बीच क्रिकेट दुर्भाग्य से सिर्फ एक मैच से ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्शदीप सिंह के खिलाफ 'खालिस्तानी' अभियान के मुद्दे पर बोले दिग्विजय सिंहउन्होंने कहा कि वो अर्शदीप सिंह के खिलाफ 'खालिस्तानी' अभियान के मुद्दे पर राजनीति और खेल के साथ खिलवाड़ करने वाले राजनेताओं का समर्थन नहीं करते हैंअर्शदीप सिंह को पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी समेत पंजाब के कई नेताओं का समर्थन मिला

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के खिलाफ 'खालिस्तानी' अभियान के मुद्दे पर राजनीति और खेल के साथ खिलवाड़ करने वाले राजनेताओं का समर्थन नहीं करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए मैच में एक कैच छोड़ने के बाद अर्शदीप को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

उनके विकिपीडिया पेज को संपादित किया गया और उन्हें खालिस्तानी आंदोलन से जोड़ा गया, जिसके लिए केंद्र ने सोमवार को विकिपीडिया को नोटिस जारी किया था। बैकलैश के बीच अर्शदीप सिंह को पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी समेत पंजाब के कई नेताओं का समर्थन मिला।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं हमेशा राजनीति और खेल के साथ खिलवाड़ करने वाले राजनेताओं के खिलाफ रहा हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि अर्शदीप सिंह ने एक आसान सा कैच छोड़ा लेकिन यह बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ भी हो सकता है। लेकिन उसे इस तरह के दुर्भावनापूर्ण अभियान के अधीन करना अपमानजनक है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।"

आप सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के मंत्री अनमोल गगन मान ने अर्शदीप के परिजनों से मुलाकात की और समर्थन दिया। वहीं, मनीष तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, "देश के दुश्मनों से सावधान रहें, जो एक कैच छूटने पर अर्शदीप सिंह को बदनाम कर रहे हैं। दयनीय उनके लिए शब्द है। दुर्भाग्य से भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सिर्फ एक मैच से ज्यादा है। हम उसके साथ खड़े हैं। वह मेरे संसदीय क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से ताल्लुक रखते हैं।"

अर्शदीप के माता-पिता ने कहा कि वह ऑनलाइन ट्रोलिंग से अप्रभावित था और श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच की ओर देख रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने कहा, "हर कोई चाहता है कि उसकी टीम जीत जाए। जब ऐसा नहीं होता है तो फैंस अपनी बातों के जरिए खिलाड़ियों पर अपना गुस्सा निकालते हैं। हम इस सब को सकारात्मक तरीके से ले रहे हैं। मैच काफी अच्छा था।"

टॅग्स :अर्शदीप सिंहदिग्विजय सिंहManish Tewariकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील