लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला और हरसिमरत कौर बादल हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 11:11 IST

कोरोना वायरस की चपेट में दिग्विजय सिंह सहित रणदीप सिंह सुरजेवाला भी आ गए हैं। हरसिमरत कौर बादल ने भी ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना संक्रमितशिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दीहरसिमरत कौर बादल के पति सुखबीर सिंह बादल भी हाल में कोरोना संक्रमित हुए थे

नयी दिल्ली/चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इन तीनों नेताओं ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर पृथक-वास में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को पृथक-वास में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी तरह की सतर्कता बरतें।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आज सुबह जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पिछले पांच दिनों के भीतर अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो पृथक-वास में रहे और जरूरी सावधानी बरते।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने कहा, ‘‘जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं और हल्के-फुल्के लक्षण हैं। मैंने घर पर ही खुद को पृथक-वास में कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हूं। मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि वे खुद को लोगों से पृथक करें और जल्द से जल्द से जांच करवाएं।’’

हरसिमरत के पति और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसरणदीप सुरजेवालादिग्विजय सिंहहर्सिम्रत कौर बादल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए