लाइव न्यूज़ :

हनुमान की जाति बताने पर दिग्‍विजय सिंह का हमला, बोले- BJP-RSS नेताओं का करें तिरस्कार

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 23, 2018 13:32 IST

बीजेपी नेताओं द्वारा भगवान हनुमान की जाति को लेकर दिए जा रहे विवादों बयानों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को यूपी की बीजेपी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि हनुमान जी को जाट होना चाहिए।

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को हनुमानजी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सिंह ने इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा 'हनुमानजी हमारे आराध्य देव है उनपर अनर्गल टिप्पणी करने वाले नेताओं पर अखाड़ा परिषद,विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस को कार्यवाही कर इनका तिरस्कार करना चाहिए।'

गौरतलब है कि बीजेपी नेताओं द्वारा भगवान हनुमान की जाति को लेकर दिए जा रहे विवादों बयानों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को यूपी की बीजेपी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि हनुमान जी को जाट होना चाहिए। इससे पहले यूपी से बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब हनुमान जी के मुसलमान होने का दावा कर चुके हैं। उससे पहले राजस्थान विधान सभा चुनाव के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताया था। 

चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा, "मेरे ख्याल से हनुमानजी जी जाट थे क्योंकि जाटों की तरह वो किसी को मुसीबत में देखकर उस आदमी या मुद्दे को जाने बिना उसकी मदद के लिए कूद पड़ते थे।"

इससे पहले बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब ने कहा था कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारा मानना है, हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं - रहमान, रमजान, फरमान, जीशान, कुर्बान - जितने भी नाम रखे जाते है, वे करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित और वंचित बताया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'बजरंग बली ऐसे लोकदेवता हैं जो स्वयं वनवासी हैं, गिरवासी हैं दलित हैं वंचित हैं।' 

इस बात को लेकर सीएम योगी को नोटिस भी भेजा गया है। यूपी के एक संगठन सर्व ब्राह्मण समाज ने तो इस पर योगी को नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है। समाज का कहना है कि बजरंग बली न तो दलित हैं, न वंचित और न ही लोकदेवता।  

टॅग्स :हनुमान जीमध्य प्रदेशदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण