लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सागर में आदिवासियों के घर तोड़े जाने के विरोध में दिया धरना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 23, 2023 11:55 IST

दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को निरंकुश बताते हुए सागर जिले के रैपुरा गांव में आदिवासियों के घरों पर चलाये गये बुलडोजर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बताया निरंकुश दिग्विजय सिंह ने सागर में आदिवासियों के घर पर चलाये गये बुलडोजर के खिलाफ किया प्रदर्शन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आदिवासियों के घर पर कैसे चला बुलडोजर

सागर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीते गुरुवार को सूबे की शिवराज सरकार को निरंकुश बताते हुए सागर जिले के रैपुरा गांव में आदिवासियों के घर तोड़े जाने के लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके बाद सागर जिला प्रशासन ने फौरन मामले में दखल दिया और एक वन रेंजर को निलंबित कर दिया।

दिग्विजय सिंह ने सागर जिला प्रशासन के एक्शन को नाकाफी बताते हुए पत्रकारों से कहा, "मुझे पता चला कि रैपुरा गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे भारी पुलिस सुरक्षा में गरीब आदिवासियों की घरों पर शासन ने बुलडोजर चलाया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है।"

शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन आदिवासियों के घरों पर बुलडोदर चला, उन्हें रातों-रात बेघर किया गया। वो सारे मकान मोदी सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गये थे। शिवराज सिंह सरकार को बताना चाहिए कि क्या जो मकान सरकारी योजना के तबत बनाये गये थे, वो गैर-कानूनी थे।"

धरना दे रहे दिग्विजय सिंह की नाराजगी शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे सागर के जिला कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी घटना में भ्रष्टाचार के दोषी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों से मामले में लिखित कार्रवाई के लिए कहा।

दोनों अधिकारियों ने दिग्विजय सिंह को कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने धरना समाप्त किया और घटनास्थल से वापस गये। मामले में शिवराज सरकार में मंत्री और सुरखी से भाजपा विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने दिग्विजय सिंह पर पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वो गलत सूचना फैला रहे हैं, मौके पर किसी का वैध मकान नहीं तोड़ा गया है। वन अधिकारी केवल ग्रामीणों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटा रहे थे।

हालांकि, उन्होंने यह इसके साथ यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने में आम लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए वन रेंजर को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, "विषय की जानकारी मिलने पर मैंने तुरंत कलेक्टर और प्रभागीय वन अधिकारी से संपर्क किया और उनसे विस्थापित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जमीन पट्टे पर देने और उनका पुनर्वास करने का आदेश दिया है।"

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानशिवराज सरकारकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए