भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को रामनवमी पर पथराव से संबंधित ट्वीट को लेकर फटकार लगाई है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक समुदाय विशेष के लोगों को पथराव करने वाला बता रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज आ गया है। पुलिस है कानून है और संविधान है लेकिन आप सभी पर सवाल उठा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने दिग्विजय पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम जानते हैं कि आप एक विशेष समुदाय को आकर्षित करने के लिए यह सब कह रहे हैं।
मिश्रा ने कहा, "दिग्विजय सिंह न किसी के भाई है न किसी की जान।" यही नहीं उन्होंने कहा कि दिग्विजय को पड़ोसी देश की चिंता है उनकी मन:स्थिति पाकिस्तान में चल रही अराजकता की तरह लगती है। वह कितने बीमार हैं कि वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने रामनवमी की घटना पर दी थी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए कहा था, "आप देखें तो रामनवमी के जुलूस पर सभी राज्यों में एक जैसी घटना हुई।
जुलूस पर पत्थर फेंके गए और पथराव शुरू हो गया। दंगे भड़क गए यह कौन करता है, पथराव? पता नहीं लेकिन सिर्फ एक समुदाय के मासूम बच्चे पकड़े गए।"
इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया में 9 मई को होने वाले महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ पर तंज कसा।
मिश्रा ने कहा कि जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कुछ नहीं किया और जब वे विपक्ष में थे तो आवाज उठाने लगे। जनता इन सब के अभिनय को समझ चुकी है। एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं। मिश्रा ने कहा देखा हुई घड़ा कभी नहीं उबलता इसलिए अब वह जो कुछ भी कहते हैं उस पर कोई विश्वास नहीं करे वाला।