लाइव न्यूज़ :

MP विधानसभा में मंत्रियों के जवाब से नाराज हुए दिग्विजय, कहा-नर्मदा किनारे जाकर देखो कितना हुआ है पौधारोपण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 19, 2019 19:35 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के पहले दिन मंदसौर गोलीकांड और नर्मदा किनारे पौधारोपण के मामले में गृह मंत्री और वन मंत्री ने जो जवाब दिया, वह शिवराज सरकार को क्लीन चिट दे गया.

Open in App

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के गृह और वन मंत्रियों द्वारा विधानसभा के चल रहे सत्र में मंदसौर गोलीकांड और नर्मदा के किनारे हुए पौधारोपण को लेकर दिए जवाब से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नाराज हो गए. दोनों मंत्रियों को सिंह ने फटकार लगाई तो गृह मंत्री ने जवाब का पुरानी सरकार का दस्तावेज बताकर सफाई दी. इनता नहीं नहीं सिंह ने वन मंत्री से कहा कि वे नर्मदा किनारे जाकर देखें कितना पौधारोपण हुआ है.

मध्यप्रदेश विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के पहले दिन मंदसौर गोलीकांड और नर्मदा किनारे पौधारोपण के मामले में गृह मंत्री और वन मंत्री ने जो जवाब दिया, वह शिवराज सरकार को क्लीन चिट दे गया. इसकी जानकारी जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लगी तो उन्होंने गृह मंत्री बाला बच्चन और वन मंत्री उमंग सिंगार की जमकर फटकार लगा दी. 

सूत्रों के अनुसार, दोनों से सिंह ने कहा कि उन्होंने यह जवाब दिया कैसे. जवाब देने से पहले उसे देखना चाहिए. सिंह ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दोनों मंत्रियों के जवाब से तो ऐसा लग रहा है कि सरकार ने शिवराज सरकार को क्लीनचिट दे दी है. इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस ने संघर्ष किया और शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा किया था. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने कह दिया कि मंदसौर में जो पुलिस फायरिंग हुई थी, वह सही थी. विधानसभा में पेश रिपोर्ट ने उसे जस्टिफाई कर रही है. पुलिस ने बचाव के चलते यह किया था. ये तो हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि वन मंत्री द्वारा नर्मदा किनारे पौधारोपण में भ्रष्टाचार को लेकर यह कहना कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, यह तो शिवराज सरकार को क्लीनचिट है. सिंह ने कहा कि यह तो वन मंत्री को नर्मदा किनारे जाकर देखना चाहिए कि कितना पौधारोपण हुआ है. मैंने नर्मदा की यात्रा पैदल की है, मुझे पता है पौधारोपण में कितना भ्रष्टाचार हुआ है.

गृह मंत्री ने दी सफाई

दिग्विजय सिंह की नाराजगी के बाद गृह मंत्री बाला बच्चन ने इस मामले को लेकर सफाई दी. उन्होंने मीडिया से कहा कि जो विधानसभा में जवाब दिया गया है, वह शिवराज सरकार के समय जो दस्तावेज तैयार किए गए थे, उसी के आधार पर दिया गया. सरकार कोर्ट द्वारा गठित की गई जैन जांच आयोग रिपोर्ट का इंतजार कर रही.गृहमंत्री ने कहा जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षण किया जाएगा अगर सरकार रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होगी है तो फिर से मंदसौर गोलीकांड की जांच करवाई जाएगी.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है