लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय चौटाला ने रणदीप सुरजेवाला पर कसा तंज, कहा- अगला चुनाव जींद से लड़ेंगे या कैथल से

By विकास कुमार | Updated: January 13, 2019 19:42 IST

दिग्विजय चौटाला ने पूछा कि कैथल की जनता भी जानना चाहती है कि अगला चुनाव वह कैथल से लड़ेंगे कि नहीं। दिग्विजय रविवार को मतदाताओं से संपर्क कर रहे थे।

Open in App

जींद उपचुनाव में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला पर तंज कसते हुए सवाल किया है कि उन्हें यह बताना चाहिए कि अगला विधानसभा चुनाव वह यहां से लड़ेंगे या फिर कैथल से।

दिग्विजय चौटाला ने पूछा कि कैथल की जनता भी जानना चाहती है कि अगला चुनाव वह कैथल से लड़ेंगे कि नहीं। दिग्विजय रविवार को मतदाताओं से संपर्क कर रहे थे।

दिग्विजय ने दावा किया कि कैथल की जनता ने उन्हें इस उम्मीद से चुना था कि वह विधानसभा में उनकी समस्याओं को रखेंगे, उनकी आवाज को बुलंद करेंगे और उनके हकों के लिए लड़ेंगे लेकिन सुरजेवाला को कैथल की जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान हरियाणा विधानसभा में जाने को लेकर पूरी तरह से उदासीनता दिखाई।

इस बीच जननायक जनता पार्टी के संस्थापक अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वह एक-दो दिनों में जेल चले जाएंगे और वह दुष्यंत तथा दिग्विजय को लोगों को सौंपकर जा रहे हैं। उन्होंने दिग्विजय चौटाला के समर्थन में कई सभाएं कीं।

अजय चौटाला ने एक सभा में कहा कि मंगलवार को उन्हें जेल जाना पड़ेगा और यह चुनाव का मैदान जींद की जनता के हवाले है। जजपा की बढ़ती लोकप्रियता कई बड़े राजनैतिक दलों को हजम नहीं हो रही है। विरोधियों ने इसे बदनाम करने की कई कोशिशें की हैं।

टॅग्स :कांग्रेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए