लाइव न्यूज़ :

जो धर्म अच्छा लगता है उसे अपना लें दिग्विजय, हिंदुत्व पर हमले न करें: विष्णुदत्त शर्मा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:28 IST

Open in App

भोपाल, 26 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा हिंदुत्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के एक दिन बाद रविवार को मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ‘‘दिग्विजय को जो धर्म अच्छा लगता है, वह उसे अपना लें, लेकिन हिंदुत्व पर हमले न करें ।’’

दिग्विजय द्वारा हिंदुत्व एवं आरएएस के खिलाफ दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है कि एक ऐसा व्यक्ति जो 10 साल तक मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा है, हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऐसी अपमानजनक भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। वो भी सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यदि दिग्विजय को हिंदू धर्म से इतनी ही एलर्जी है, तो वे उस धर्म में चले जाएं, जो उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन, सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए हिंदुत्व, हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऊटपटांग बातें न करें।’

शर्मा ने कहा कि देश के लोगों ने यह तय कर लिया है कि वे एक ऐसे व्यक्ति की बातों पर ध्यान नहीं देंगे, जो सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलता रहता है। स्वयं मीडिया को भी इस बारे में चिंतन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आखिर एक ऐसे व्यक्ति की बातों पर क्यों समय बर्बाद किया जाए, जो चौबीसों घंटे राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ा रहता है। जिसे हिंदू धर्म और संस्कृति के खिलाफ बातें करने में आनंद आता है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय की इन हरकतों के बारे में कांग्रेस नेतृत्व को भी संज्ञान लेना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों की झूठ, छल, कपट के सहारे, लोगों में फूट डालकर शासन करने की नीति को अपनाया था और अपनी पार्टी की लाइन पर चलते हुए दिग्विजय भी झूठ के सहारे अपनी राजनीति को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सोचते हैं कि हिंदुत्व एवं संघ पर आरोप लगाकर वह मीडिया में आ जाएंगे।

मालूम हो कि दिग्विजय ने शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा था, ‘‘हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने गौ पूजा का समर्थन नहीं किया। सावरकर ने अपनी एक किताब में कहा था कि गोमांस खाने में कुछ भी गलत नहीं है तथा हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है।’’

इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि इस समय देश के सामने चुनौती सिर्फ चुनावी राजनीति की नहीं है बल्कि आरएसएस और भाजपा के द्वारा समाज में जो जहर घोला जा रहा है उसे भी दूर करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, आज 21 मंत्री शपथ लेंगे

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

क्रिकेटकेएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बल्लेबाजी से RR के खिलाफ डीसी की 5 विकेट से जीत, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारत अधिक खबरें

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतबिहार के सारण जिले में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की उसके जीजा ने भर दी मांग, देखता रह गया दूल्हा