लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डीजल के दामों में भारी कटौती, 8 रुपये 36 पैसे हुआ सस्ता, केजरीवाल सरकार ने घटाया वैट

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 30, 2020 14:15 IST

तेल कंपनियां पूरे देश में समान रूप से दाम बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में इन दोनों ईंधनों पर अलग अलग दर से बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) लगने से खुदरा दाम अलग अलग होते हैं। 16 अक्ट्रबर, 2018 को दिल्ली में डीजल का दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की कैबिनेट ने डीजल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने का फैसला किया है। दिल्ली में डीज़ल के दाम प्रति लीटर 8.36 रुपये कम हो जाएंगे।

नई दिल्लीःदिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसाल लिया है। दिल्ली की कैबिनेट ने डीजल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने का फैसला किया है। इससे दिल्ली में डीज़ल के दाम प्रति लीटर 8.36 रुपये कम हो जाएंगे, और 82 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीज़ल 73.64 रुपये में मिलेगा। यह जानकारी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं आने वाले दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यापारियों से मिलूंगा और अगर उनकी और भी कोई समस्या होगी तो उसको ठीक करने की कोशिश करेंगे।' 

तेल कंपनियां पूरे देश में समान रूप से दाम बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में इन दोनों ईंधनों पर अलग अलग दर से बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) लगने से खुदरा दाम अलग अलग होते हैं। 16 अक्ट्रबर, 2018 को दिल्ली में डीजल का दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। अब डीजल कीमतों ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :डीजल का भावअरविंद केजरीवालदिल्लीपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी