लाइव न्यूज़ :

गूगल से संबंधित जांच की कोई जानकारी लीक नहीं की: प्रतिस्पर्धा आयोग ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन समझौतों की जांच से जुड़ी कोई जानकारी उसने मीडिया में लीक नहीं की है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के कथन पर विचार करते हुए अदालत ने कहा कि गोपनीय जांच की जानकारी कथित तौर पर लीक होने के खिलाफ इंटरनेट कंपनी गूगल की याचिका में कोई दम नहीं है, इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निबटारा कर दिया।

उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि गूगल को सूचना लीक के बारे में अब भी कोई शिकायत है तो वह कानूनी राह अपनाने के लिए स्वतंत्र है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, ‘‘इस अदालत ने याचिकाकर्ता (गूगल) द्वारा किए गए इन दावों पर कोई राय व्यक्त नहीं की है कि यह प्रतिवादी 1 (सीसीआई) है जो उक्त कथित लीक के लिए जिम्मेदार है।’’

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन वेंटरमण ने कहा कि यह धारणा गलत थी कि जानकारी लीक हुई। उन्होंने गूगल के 23वें जन्मदिवस पर उसे बधाई देते हुए कहा, ‘‘सीसीआई गोपनीयता बनाकर रखना चाहता है।’’

गूगल ने एक बयान में कहा था कि 18 सितंबर 2021 को एक गोपनीय तथ्यान्वेषी अंतरिम रिपोर्ट महानिदेशक कार्यालय ने सीसीआई को सौंपी थी, जो मीडिया को लीक हो गई। यह रिपोर्ट गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन समझौतों की जारी जांच से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए