लाइव न्यूज़ :

केंद्र से नहीं मिला निमंत्रण, समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा वार्ता में विश्वास: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:54 IST

Open in App

जम्मू, 19 जून कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी को केंद्र शासित प्रदेश से मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों के नई दिल्ली में अगले सप्ताह प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्र सरकार से कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

हालांकि, मीर ने कहा कि अगर वार्ता के लिए इस तरह का कदम उठाया जाता है तो यह स्वागत योग्य है, क्योंकि शांति, समृद्धि और विकास के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के बीच गुस्से को दूर करने का एकमात्र तरीका संबंधित पक्षों के साथ बातचीत करना है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ 24 जून को बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

मीर ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें अब तक केंद्र की तरफ से कोई निमंत्रण नहीं मिला है। हमें यह जानकारी नहीं है कि केंद्र की ओर से इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रूख स्पष्ट रहा है कि किसी भी राजनीतिक या आर्थिक मुद्दे के समाधान के लिए लोकतंत्र में आगे बढ़ने का एकमात्र उपाय बातचीत ही है और कांग्रेस देश में किसी भी समस्या को दूर करने के लिए इसी कदम का पालन करती है।

जब उनसे पूछा गया कि पार्टी को अगर निमंत्रण मिलता है तो बातचीत में उनका एजेंडा क्या होगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और अगर पार्टी को आमंत्रित किया जाता है तो हम इसकी जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को देंगे और इस पर विचार-विमर्श होगा ताकि हम उपयुक्त एजेंडे के साथ चर्चा में शामिल हो सकें।’’

मीर ने कहा कि दोनों पक्षों, सरकार और प्रतिभागियों को अगले 200 वर्षों के लिए जम्मू-कश्मीर को शांति, प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने के लिए खुले दिल से प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए