लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा जल्द बनने वाली हैं मां

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, एक अप्रैल अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वह और उनके पति व कारोबारी वैभव रेखी माता-पिता बनने वाले हैं।

दंपति ने 15 फरवरी को शादी रचाई थी, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

अभिनेत्री ने समंदर किनारे की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आशीर्वाद मिला है…धरती माता के साथ होने का…सभी चीजों की शुरुआत की जीवन शक्ति के साथ होने का…तमाम कहानियों, लोरियों और गीतों…जीवन की नई पौध के साथ ढेर सारी उम्मीदों के साथ होने का..सौभाग्य मिला है- सभी सपनों को अपने गर्भ में पालने का।’’

मिर्जा हाल में ही मालदीव से लौटी हैं। रेखी और उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी समायरा के साथ अभिनेत्री वहां छुट्टियां मना रही थीं।

अभिनेत्री की पहली शादी फिल्म निर्माता साहिल संघा से हुई थी और ये दोनों 2019 में अलग हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए