लाइव न्यूज़ :

बिहार: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही हिंदू राष्ट्र की बात, महागठबंधन के नेताओं ने जताया कड़ा विरोध

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2023 15:31 IST

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने को लेकर हमने आशंका जताई थी कि वह धर्म के आधार पर समाज में भेदभाव की बात करेंगे और हमारी आशंका सही साबित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दियाहिंदू राष्ट्र को लेकर बयान देकर बिहार में एक बड़े विवाद को जन्म दे दियाअलग-अलग पार्टियों के नेता धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के बयान की निंदा कर रहे हैं

पटना: बिहार दौरे पर आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान देकर बिहार में एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। बागेश्वर बाबा ने कहा कि एक दिन एक साधु ने मुझसे कहा कि आप हिंदू राष्ट्र की बात कहते हैं, ये संभव कैसे है? मैंने जवाब दिया कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और बहुत जल्द इसकी घोषणा भी हो जाएगी। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। बिहार में अलग-अलग पार्टियों के नेता धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के बयान की निंदा कर रहे हैं।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने को लेकर हमने आशंका जताई थी कि वह धर्म के आधार पर समाज में भेदभाव की बात करेंगे और हमारी आशंका सही साबित हुई है। वे भाजपा और आरएसएस के राजनीतिक एजेंडे को चलाने के लिए पटना आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बागेश्वर बाबा को बताना चाहता हूं कि बिहार महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली और महात्मा गांधी की कर्मस्थली रही है। बिहार की जनता खुद को भगवान के दूत बताने वाले ऐसे लोगों का एजेंडा नहीं चलने देगी। 

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर बात करने से पहले धीरेंद्र शास्त्री को कर्नाटक चुनाव का परिणाम देख लेना चाहिए। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली का नाम लेने पर भगवान भाजपा पर गुस्सा हो गए। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारत संविधान और कानून से चलने वाला देश है। क्या हिंदू राष्ट्र को बनाने के लिए वे संविधान को ही बदल देंगे?

इधर, जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये देश बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए एक संविधान के आधार पर चल रहा है, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार हैं। चाहे उनका धर्म कोई भी हो। उन्होंने कहा कि धर्म आस्था का विषय है। यह न तो हिंदू राष्ट्र है और न ही इस्लामिक राष्ट्र। हम गंगा-जमुनी तहजीब और सर्व धर्म संभव में विश्वास रखते हैं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए