लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगा इस्लाम के खिलाफ साजिश रचने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: January 27, 2023 14:05 IST

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि सरकार ने शास्त्री की बातों और गतिविधियों पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन अगर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मुस्लिम जमात अदालत का रुख करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर लगा धर्म परिवर्तन कराने का आरोपअखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने लगाया आरोप

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कुछ दिन पहले अंधविश्वास फैलाने और लोगों को चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बनाने का आरोप लगा था। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हांलांकि जांच के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने अंधविश्वास फैलाने के मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर इस्लाम के खिलाफ साजिश रचने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों से सांप्रदायिक तनाव फैला रहे हैं और इस्लाम का मजाक उड़ा रहे हैं।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि सरकार ने शास्त्री की बातों और गतिविधियों पर चुप्पी साध रखी है लेकिन अगर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मुस्लिम जमात अदालत का रुख करेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक मुस्लिम महिला ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान खुले मंच पर इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

हालांकि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण का अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहना है कि ये सब कुछ सनातन धर्म पर हमला करने के लिए किया जा रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्होंने जब से सनातन धर्म के लिए घर वापसी का मुद्दा उठाया है तब से आये दिन षड़यंत्र किए जा रहे हैं।  

 धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन और विरोध में अब राजनेता भी उतर आए हैं। गिरिराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा जैसे भाजपा के कई नेताओं ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष में बयान देना शुरू कर दिया है। इन नेताओं ने कहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बहाने सनातन धर्म और हिंदुत्व पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं  समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह अपने बयानों से जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जनता में अंधविश्वास फैलाने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जेल में डालने तक की मांग की है। 

टॅग्स :इस्लाममध्य प्रदेशBJPकांग्रेसस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो