लाइव न्यूज़ :

धीरेन्द्र जैन के निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षतिः अशोक गहलोत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2020 19:02 IST

सभा में दो मिनट का मौन रख स्वर्गीय जैन को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भेजा पत्र पढ़ कर सुनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत के चेयरमैन विजय दर्डा ने कहा कि स्व. धीरेन्द्र जी की निष्छलता के कारण हर कोई उनका प्रशंसक रहा है। सभा का आयोजन कोरोना के मद्देनजर वर्चुअल रूप में आयोजित किया गया।

जयपुरः वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि धीरेन्द्र जैन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्चतम मानदंड स्थापित किए। हर खबर पर पैनी लेखनी के साथ शोध करके प्रामाणिक खबरें उन्होंने समाज को दी।

सभा में दो मिनट का मौन रख स्वर्गीय जैन को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर अनुभा जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भेजा पत्र पढ़ कर सुनाया, जिसमें गहलोत ने जिक्र किया कि स्व. जैन एक जागरूक पत्रकार थे और जीवन पर्यन्त इस क्षेत्र में वे पूरी तरह सक्रिय रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुयी है।

लोकमत के चेयरमैन विजय दर्डा ने कहा कि स्व. धीरेन्द्र जी की निष्छलता के कारण हर कोई उनका प्रशंसक रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में विवादों से दूर वे हमेशा इस बात का ख्याल रखते कि उनका लिखा हर शब्द जन सरोकार से कैसे जुडे़। सामान्य व्यक्ति उनकी रगों में बसता था। यही भाव उन्होंने अपनी सुपुत्री पत्रकार अनुभा में भी भरे हैं। बाबूजी श्री जवाहरलाल जी दर्डा के नाम पर राजस्थान के पत्रकारों को पुरस्कृत करने के लिए पुरस्कार और साथ ही अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार को स्थापित करने में स्व. धीरेन्द्र जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

सभा का आयोजन कोरोना के मद्देनजर वर्चुअल रूप में आयोजित किया गया। सभा में लोकमत के चेयरमैन विजय दर्डा, उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अर्चना शर्मा, भूतपूर्व चेयरमैन राजस्थान माइनोरिटी आयोग के जसबीर सिंह, राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डा के एल कमल आदि गणमान्य लोगों ने धीरेन्द्र जी के साथ जुडे़ अपने अनुभव साझा किए और विचार रखे। 

टॅग्स :जयपुरराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन