लाइव न्यूज़ :

Dhaurahra Lok Sabha Seat: बसपा सरकार में जूतों तले कुचले गए, 4449 वोटों से जीतकर सांसद बने आनंद भदौरिया

By धीरज मिश्रा | Updated: June 6, 2024 13:53 IST

Dhaurahra Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे 4449 वोटों से जीतकर सांसद बने आनंद भदौरियायूपी में समाजवादी पार्टी को मिली 37 सीट आनंद भदौरिया अखिलेश यादव के बेहद करीबियों में शुमार है

Dhaurahra Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश की चर्चा पूरे देश में हो रही है। अब होना भी लाजमी है क्योंकि, दिल्ली की सत्ता का रास्ता यहीं से होकर जाता है और इस चुनाव में यूपी ने बीजेपी के इसी रास्ते में कठिनाई पैदा की। वहीं, यूपी में समाजवादी पार्टी ने 37 लोकसभा सीट जीत ली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस जीत को लेकर गदगद हैं।

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। पहले नंबर पर बीजेपी 240 सीट, कांग्रेस 99 सीट और समाजवादी पार्टी 37 सीट। समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में यूपी में शानदार प्रदर्शन किया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि यह सपा के आनंद भदौरिया हैं, जिन्हें साल  2011 में तत्कालीन लखनऊ डीआईजी डीके ठाकुर के द्वारा जूतों से कुचला जा रहा है।

आनंद भदौरिया ने यूपी लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वह सांसद बन गए हैं। उन्होंने धौरहरा लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद रेखा वर्मा को हरा दिया। हालांकि, इस सीट पर दोनों उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आनंद भदौरिया को 443743 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की रेखा वर्मा को 439294 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के श्याम किशोर अवस्थी रहे। उन्हें 185474 वोट मिले। बताते चले कि आनंद भदौरिया समाजवादी पार्टी के उन युवा नेताओं में से हैं जो अखिलेश यादव के बेहद करीबियों में शुमार है।

2011 में क्या हुआ था जब आनंद पीटे गए थे

सोशल मीडिया जो फोटो वायरल हो रही है, यह फोटो साल 2011 की है। उस दौरान प्रदेश में बसपा की सरकार थी। किसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लखनऊ में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान भगदड़ में आनंद भदौरिया जमीन पर गिर गए थे। इस दौरान उनके चेहरे पर डीआईजी ने जूता रखा, जो मीडिया के कैमरे में कैद हुआ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव परिणाम 2024अखिलेश यादवBJP government of Uttar PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां