लाइव न्यूज़ :

Dhanwar Assembly Seat: भाजपा ने झारखंड में किया खेला?, निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को किया शामिल, बाबूलाल मरांडी और राजकुमार यादव के बीच मुकाबला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2024 17:41 IST

Dhanwar Assembly Seat: बाबूलाल के करीबी माने जाने वाले निरंजन राय ने इस सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, जिससे भाजपा की परेशानी बढ़ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देधनवार के समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा।भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है।भाजपा ने इसमें सफलता हासिल कर ली।

Dhanwar Assembly Seat: झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सत्ता हासिल करने के लिए पार्टी एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रही है। इसमें झामुमो में सेंधमारी से लेकर बागियों को मनाना और निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को अपनी तरफ मिलाने में कामयाबी हासिल की है। इससे धनवार के समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा।

 

निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को डोरंडा में गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी सभा कार्यक्रम में अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल किया गया। बता दें कि गिरिडीह जिले की धनवार सीट पर 20 नवंबर को मतदान होना है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी और भाकपा- माले प्रत्याशी राजकुमार यादव के बीच मुकाबला है।

धनवार में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निरंजन राय को मनाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और सांसद निशिकांत दुबे उनके घर गये थे। तीनों नेताओं की बंद कमरे में लंबी बात हुई। इसके बाद निरंजन राय को निशिकांत दुबे और हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने साथ ले गए और तीनों नेता डोरंडा में आयोजित अमित शाह के कार्यक्रम में पहुंचे।

चुनावी सभा कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने धनवार के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल किया। दरअसल, धनवार विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के चुनाव लडने के कारण सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है।

बाबूलाल के करीबी माने जाने वाले निरंजन राय ने इस सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, जिससे भाजपा की परेशानी बढ़ गई थी। भूमिहार जाति से आने वाले निरंजन की लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी कि उनकी उम्मीदवारी से भाजपा को सीधा नुकसान हो सकता है। ऐसे में निरंजन राय को मनाने की कोशिशें जारी थी और अंतत: भाजपा ने इसमें सफलता हासिल कर ली।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024BJPसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो