लाइव न्यूज़ :

धनबाद जज मौत मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, कहा- साजिश का जल्द पता लगाएं, जांच एजेंसी की दलीलों पर जताई नाराजगी

By अनिल शर्मा | Updated: January 15, 2022 09:06 IST

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश 28 जुलाई की सुबह रणधीर वर्मा चौक पर जिला अदालत के पास काफी चौड़ी सड़क के एक तरफ जॉगिंग कर रहे थे, जब एक भारी ऑटो-रिक्शा उनकी ओर आया, उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त जिला न्यायाधीश को 28 जुलाई की सुबह रणधीर वर्मा चौक पर एक ऑटो ने टक्कर मार दी थीजज की मौत को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई को साजिश का पता लगाने को कहा हैकोर्ट ने कहा कि ये बात हजम नहीं हो रही कि फोन लूटने के लिए उनको टक्कर मारी गई थी

रांचीः धनबाद जिला अदालत के जज उत्तम आनंद की जुलाई, 2021 में हुई अप्राकृतिक मौत मामले की जांच उचित तरीके से नहीं करने को लेकर सीबीआई को फटकार लगाई और कहा कि वह इसके पीछे पैठी गहरी साजिश का पता लगाए। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन एवं न्यायमूर्ति एस. एन. प्रसाद की खंड पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि मोबाइल फोन झपटमारी की नियत से हत्या करने की बात स्वीकार करने योग्य नहीं है।

अदालत ने कहा कि इससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज देखने से कहीं भी ऐसा नहीं लगता है कि ऑटोचालक ने सिर्फ मोबाइल फोन छीनने के लक्ष्य से अपने सहयोगी के साथ मिलकर न्यायाधीश की हत्या कर दी और यदि ऐसा था तो उन्होंने फोन क्यों नहीं लूटा? इसपर सीबीआई के जांच अधिकारी ने कहा कि ऑटो से न्यायाधीश को धक्का मारने के दौरान दोनों ओर से बाइकें आ रही थीं इसीलिए ऑटोचालक ने पकड़े जाने के डर से फोन नहीं लूटा। पीठ ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह इस मामले में ऑटो चालक तथा उसके सहयोगी की नार्को, ब्रेन मैपिंग परीक्षण की दोनों रिपोर्टें सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत करे। मामले की अगली सुनवाई अब 21 जनवरी को होनी है। 

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश 28 जुलाई की सुबह रणधीर वर्मा चौक पर जिला अदालत के पास काफी चौड़ी सड़क के एक तरफ जॉगिंग कर रहे थे, जब एक भारी ऑटो-रिक्शा उनकी ओर आया, उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें खून से लथपथ पाया और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट को मामले की जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :Jharkhand High CourtDhanbadRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतकेंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड खेलोत्सव 2026ः स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने मारी बाजी और चैंपियन, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

भारतकेंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में ‘खेलोत्सव 2026’ का रंगारंग आगाज़, मैदान में दिखा छात्रों का जोश

क्राइम अलर्टझारखंड: रांची में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़े गए लोगों में 5 युवतियां और 3 युवक शामिल

भारतझारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: 3,500 वोट से जीते, अरविंद राणा हजारीबाग नगर निगम के नए मेयर?, जानिए रांची, धनबाद और अन्य शहर का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण