लाइव न्यूज़ :

धामी ने हरिद्वार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:32 IST

Open in App

देहरादून, दो दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश में अपने समकक्ष शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।

धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा एक पौधा भेंट किया। चौहान ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया।

दोनों नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, दोनों मुख्यमंत्रियों ने परिसर में मौलश्री के पौधे का रोपण भी किया।

इस मौके पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पाण्डया सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए