लाइव न्यूज़ :

यूपी: बुलंदशहर हिंसा में IB के रिपोर्ट के बाद, SSP समेत 3 पुलिस अफसरों का तबादला

By स्वाति सिंह | Updated: December 8, 2018 13:40 IST

कल देर रात एडीजी (खुफिया) एस बी शिरोडकर की गोपनीय जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने के बाद सरकार ने बुलंदशहर के दो पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिये थे । इनमें स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा और चिंगरावती पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश कुमार शामिल हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक सीतापुर प्रभाकर चौधरी बुलंदशहर के नए एसएसपी बनाए गए हैं ।बुलंदशहर के स्याना गांव में सोमवार को गौहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और एक आम नागरिक सुमित की मौत हो गई थी। योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में हुई घटना को एक एक्सीडेंट करार दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह का तबादला कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर में गोकशी के बाद सोमवार को हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।  प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार ने बताया कि एसएसपी बुलंदशहर कृष्ण बहादुर सिंह को लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है ।

प्रमुख सचिव :गृह: अरविन्द कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह को हटाकर उन्हें लखनउ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है ।उन्होंने बताया कि सीतापुर के पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी अब बुलंदशहर के नये एसएसपी बनाये गये हैं ।सरकार ने बुलंदशहर में स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्य पकाश शर्मा और चिंगरावती पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश कुमार के भी तबादले कर दिये ।अपर पुलिस महानिदेशक :खुफिया: एस बी शिरोडकर ने कल रात आला अधिकारियों को गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंपी और समझा जाता है कि रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर ही तबादले किये गये ।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल :एसआईटी: की जांच भी चल रही है । सोमवार की घटना के छोटे से छोटे बिन्दु और वीडियो फुटेज को ध्यान से खंगाला जा रहा है । दूसरी ओर सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये हैं ।सोमवार को भीड़ की हिंसा में एक पुलिस निरीक्षक और एक युवक की मौत हो गयी थी ।पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह अखलाक हत्या मामले में 28 सितंबर 2015 से नौ नवंबर 2015 तक जांच अधिकारी थे ।सिंह परिवार वालों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें न्याय दिलाने का वायदा किया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ।मुख्यमंत्री ने परिवार वालों को असाधारण पेंशन और 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद भी देने का फैसला किया है ।बजरंग दल नेता योगेश राज मामले के संदिग्धों में शामिल है और वह इस समय फरार है । बुधवार को राज ने एक वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया था ।मीडिया में आयी खबरों के परिप्रेक्ष्य में जब मामले में सेना के किसी जवान के कथित रूप से शामिल होने के बारे में सवाल किया गया तो पुलिस महानिरीक्षक :अपराध: एस के भगत ने बताया कि मामले में जीतू फौजी भी आरोपी है ।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण