लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे को बचाने में मिली कामयाबी, 36 घंटे बाद आया बाहर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2018 08:54 IST

चार साल के मासूम को करीब 36 घंटे बाद रविवार करीब 10.30 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए राहत काम में करीब 200 अफसरों, कर्मचारियो और सेना के जवान की मदद ली गई थी

Open in App

नई दिल्ली,( 12 मार्च):   मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक 4 साल का बच्चा  10 मार्च को खुले बोरवेल में गिर गया था । उस 40 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा 27 फीट पर जा फंसा था। इस चार साल के  मासूम को करीब 36 घंटे बाद रविवार करीब 10.30 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए राहत काम में करीब 200 अफसरों, कर्मचारियो और सेना के जवान की मदद ली गई थी, जिसके बाद तमाम कोशिशों से मासूम को बाहर निकाला जा पाया।

खबर के अनुसार शनिवार को 11:30 बजे रोशन खेलते-खेलते 40 फीट गहरे बोर में गिर गया था और 27 फीट नीचे फंस गया था। रोशन खेत में बने 8 से 10 इंच चौड़े बोरवेल में जमीनी सतह से 27 फीट नीचे फंसा था। खबर के अनुसार इस गड्ढे में सेना और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम उतर चुकी थी और बोरवेल की तरफ हैंड कटर मशीन,सब्बल, हथौड़े से दो से तीन फीट गोलाई की सुरंग बना रहा था। 

बोरवेल में गिरने के बाद आवाज लगा रहा था बच्चा

बच्चे खेलते हुए पास के खेत में पहुंच गए। खेत में खुला सूखा बोरिंग था। इसमें रोशन गिर गया। दोनों बच्चे चिल्लाते हुए उसके पास पहुंचें। मां और खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़ते हुए बोरिंग के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चे को देखने की कोशिश की। बच्चा आवाज लगा रहा था। तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

विधायक से बच्चे ने लगाई बाहर निकालने की गुहार

इस बीच क्षेत्र के विधायक भी वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चे से बात की। बच्चे ने उनसे उसे बाहर निकलने की बात कही। जिला प्रशासन ने तत्काल मौके पर जेसीबी सहित डॉक्टरों की टीम बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। बच्चा बोर में 27 फीट पर फंसा हुआ है। ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए पाइप डाल कर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। बोरवेल के उपर कनात लगा दी गयी है। बोरवेल के पास खुदाई की जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील